उत्तर प्रदेश के मथुरा में शुरू होने जा रही है बड़े स्तर पर लठमार होली
मथुराःपूरे देश में शान शौकत से मनाया जाने वाला होली का पर्व से पहले उत्तर प्रदेश के मथुरा में लट्ठमार होली पर्व का कार्यक्रम शुरू हो चुका है।
प्राचीन परंपरा के अनुसार हर साल की तरह इस बार भी बड़े जोर-शोर के साथ मथुरा के नंद गांव में
लट्ठमार होली कार्यक्रम का आगाज शुरू हो चुका है। होली के पर्व पर श्री कृष्ण भगवान में आस्था रखने वाले
श्रद्धालु हर साल मथुरा में पहुंचकर लठमार होली मनाते हैं
दरअसल पूरे देश में होली मनाए जाने से दो-तीन दिन पहले मथुरा में बड़े स्तर पर लट्ठमार होली का आयोजन
किया जाता है।जिसमें महिलाएं एक साथ लाठी मारती हुई होली मनाती हैं। और पुरुष लगातार उनकी लाठियों से
बचने की कोशिश करते हैं। फिर शुरु होता है होली का महापर्व जिसमें बच्चे बूढ़े औरतें सब एक-दूसरे को ऊपर
रंग फेंकते हैं। और होली के गीत गाते हुए होली मनाते हैं
Mathura: Visuals of the traditional 'Lathmar Holi' from Nandgaon. (16/3/19) pic.twitter.com/RcxZWl3pmy
— ANI UP (@ANINewsUP) March 16, 2019
होली के इस महापर्व को शांति सुख समृद्धि के साथ मनाइए। एक बार लट्ठमार होली को मनाने के लिए मथुरा जरूर जाइए
खबर एएनआई रिपोर्ट के अनुसार प्रकाशित